परिवार को यकीन नहीं, डॉ उमर आतंकी हो सकता…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुये धमाके ने एक पूरे परिवार की सांसें रोक दीं। बारूद की गंध के बीच उठे उस सवाल ने सबको सन्न कर दिया, क्या सचमुच डॉ. उमर नबी, वो शख्स जो बच्चों को पढ़ाता था, जो एक फैकल्टी रूम में ज्ञान की बातें करता था, वही इस मौत की गाड़ी चला रहा था? परिवार को यकीन नहीं है कि डॉ उमर नबी आतंकी हो सकता है। बीते सोमवार की शाम को हुये विस्फोट में 11 लोगों की मौत और कई घायल हो गये। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लाल किले के पास एक ह्युंडई i20 कार अचानक धमाके के साथ फट गई। चारों ओर धुआं, खून और सन्नाटा फैल गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कार चला रहा व्यक्ति कोई और नहीं, पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला डॉ. उमर नबी था। फरीदाबाद के एक कॉलेज में पढ़ाने वाला, सादा जीवन जीने वाला एक प्रोफेसर। कश्मीर के पुलवामा से उमर की भाभी, मुजम्मिला अख्तर मीडिया से बोलीं, “वो बचपन से शांत स्वभाव का था। हमने उसे बड़ी मुश्किल से पढ़ाया था ताकि वो हमारा सहारा बने। विश्वास नहीं होता कि वो किसी ऐसे काम में शामिल हो सकता है।” उमर ने आखिरी बार शुक्रवार को फोन किया था, कहा था, “परीक्षायें हैं, तीन दिन बाद घर लौटूंगा।” पर अब घर लौटे तो बस खबर बनकर। पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डिटोनेटर का इस्तेमाल हुआ। शंका है कि यह मामला फरीदाबाद में हाल ही में पकड़े गये आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है, जहां से करीब 2,900 किलो विस्फोटक बरामद किये गये थे। अब यह केस NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के हवाले कर दिया गया है। मामला यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है।

क्लासरूम से कट्टर सोच तक का सफर?

जांच में नये खुलासे हुये हैं। फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी, जहां उमर पढ़ाता था, वहां के कुछ छात्रों के हवाले से मीडिया में खबर आई है कि वो लड़के और लड़कियों को अलग-अलग लेन में बैठाता था और क्लास में धर्म के हिसाब से दीवारें खींचता था। एक छात्रा ने कहा कि “वो अपने धर्म को लेकर बेहद प्रभावित था। हमसे कहता था कि तुम्हें दूसरों से अव्वल रहना है। नमाज के वक्त क्लास रुक जाती थी और उसके बाद ही दोबारा शुरू होती थी।” धीरे-धीरे उसके भीतर कुछ बदल रहा था एक प्रोफेसर का मन शायद कट्टरपंथ की गिरफ्त में था।

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने