बीमार रिश्तेदार की झूठी कहानी, लगाया 74,500 का चूना…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के हटिया इलाके में एक 21 साल के युवक ने चालाकी और झूठ की परतों में ऐसा जाल बुना कि भरोसेमंद दुकानदार तक ठगी का शिकार हो गया। लेकिन पुलिस ने इस ‘साइबर चालबाज’ का खेल खत्म कर दिया। बीते 23 सितंबर को गणेश मोहल्ला, हटिया में स्थित A Repairing World दुकान पर एक युवक पहुंचा। उसने खुद को संतोष बताया और भावुक लहजे में कहा, “भैया, मेरे रिश्तेदार की तबियत बहुत खराब है, इमरजेंसी में कैश चाहिये। खाते में पैसा मंगवा देते हैं, आप बस कैश दे दीजिये।” दुकानदार दशरथ कुमार ने मानवता के नाते भरोसा किया। युवक के खाते में ₹74,500 मंगवाये और ₹500 कमीशन रखकर ₹74,000 कैश में दे दिये। लेकिन यह ‘विश्वास’ कुछ ही दिनों में ‘फरेब’ में बदल गया। बीते 10 अक्टूबर को जब दुकानदार ने अपना Axis Bank खाता देखा तो ₹74,500 माइनस हो चुका था। बैंक से पता चला, यह ट्रांजेक्शन साइबर फ्रॉड में दर्ज हो गया है। मामला नागपुर से जुड़े लोन फ्रॉड से संबंधित निकला। बीते 15 अक्टूबर को वही युवक फिर दुकान पर पहुंचा। इस बार उसने ₹90,000 कैश की मांग की। लेकिन इस बार दुकानदार अलर्ट मोड में थे, उन्होंने पहचान पत्र मांगा। आरोपी ने अपने मोबाइल पर आशीष कुमार नाम से फर्जी आधार कार्ड दिखाया। जांच में झूठ पकड़ा गया तो आरोपी घबरा गया और धमकी देते हुये अपने 3–4 साथियों के साथ फरार हो गया। दुकानदार ने जगरनाथपुर थाना में आवेदन दिया। मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने संतोष कुमार को हटिया के नेपाली कॉलोनी से अरेस्ट कर लिया। उसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया।

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...