MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले में खुद को CBI का एसपी बताकर एक युवक झांसा दे रहा था। वह पुलिस पर दबाव डालकर अपना काम कराता था। एक बार काम नहीं होने पर उसने मलाही और गोविंदगंज पुलिस की शिकायत ASP और DSP से की थी। इसके बाद पुलिस के आला अफसरों को शक होने पर छानबीन की गई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Read more:बिना EXAM दिए होगी दारोगा और सिपाही की बहाली, जानें कैसे करना है आवेदन
नकली जॉयनिंग लेटर, आई कार्ड सहित कई कागजात जब्त
पुलिस ने उसके पास से फर्जी जॉयनिंग लेटर, आई कार्ड सहित कई कागजात भी जब्त किए हैं। आरोपी युवक का नाम अमूल्य कुमार है। वह मोतिहारी जिले का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी गोविंदगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव से हुई है। पुलिस उससे सख्त पूछताछ कर रही है।
Read more:अब DJ बजाने की छूट, इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर SC ने लगाई रोक
Read more: Wife और बच्चे को फंसाने के लिए शख्स ने कर डाला ये कांड…
तय है शादी, दहेज में मांगी है मोटी रकम
युवक की पढ़ाई मोतिहारी और नेपाल में हुई है। वह अभी यहीं रह रहा था और CBI का फर्जी SP बनकर घूम रहा था। यहां तक कि उसके झांसे में आकर उसकी एक अच्छे घराने में शादी भी तय हुई है, जहां उसे दहेज में मोटी रकम और एक लग्जरी गाड़ी मिलने वाली है, ऐसा भी लोगों ने बताया।















