spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

असली बोतल में नकली शराब, राज खोल गई रामगढ़ पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ के पुलिस कप्तान को मिले एक क्लू पर रामगढ़ के राधागोविंद यूनिवर्सिटी के पीछे फैली घनी झाड़ियों के बीच बेखौफ चल रहे एक नकली शराब के अड्डा का खुलासा हुआ है। यहां होली के त्योहार को करीब देखते हुये जश्न मनाने वालों तक जहर पहुंचाने की तैयारी चल रही थी। गठित स्पेशल टीम ने जब उस सुनसान मकान पर छापा मारा, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। जगह-जगह शराब की बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के लेबल, बारकोड और झारखंड सरकार की सील लगे ढक्कन बिखरे पड़े थे। वहां मौजूद चार युवक हड़बड़ा गये। जब उनसे पूछताछ हुई, तो उन्होंने राज उगल दिया।

गिरोह का मास्टरमाइंड जहानाबाद का रहने वाला राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद निकला। वह नकली शराब को असली ब्रांडेड बोतलों में भरकर उसे बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि नकली शराब की यह बड़ी खेप कुछ ही दिनों में बिहार भेजी जाने वाली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुये राहुल शर्मा को रांची के ओरमांझी इलाके से धर दबोचा। जांच में यह भी सामने आया कि शराब बनाने के लिये बड़े-बड़े कंटेनरों में स्प्रिट रखा गया था, जिसे पानी में मिलाकर नकली शराब बनाई जाती थी। टीम ने मौके से 240 बोतल नकली सिग्नेचर, 192 बोतल 8 PM, 105 पेटियां बिना रेपर वाली शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान जब्त किया। वहीं, शराब की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले तीन वाहन, 14 मोबाइल फोन और अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...