Hazaribagh(Sunil Sahu) : होली को लेकर हजारीबाग में नकली दारू खपाने की पूरी तैयारी जोरों पर चल रही थी। लेकिन पुलिस की चौकसी ने इसे बेनकाब कर दिया। उत्पाद विभाग हजारीबाग और कोडरमा की साझा कार्रवाई में चौपारण थाना क्षेत्र के अंबाकोला गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट, कैरामेल और खाली बोतलें जब्त की गईं। शराब माफियाओं की इस करतूत से आम लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था। सब इंस्पेक्टर सुमितेश (उत्पाद विभाग) ने बताया कि नकली शराब बनाने और बेचने वालों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
होली से पहले ही धरा गये नकली धंधेबाज#Hazaribagh #illegalliquar #Chouparan #Jharkhand pic.twitter.com/WCNy7gpYIh
— KohramLive (@KohramLive) February 25, 2025










