Kohramlive desk: झारखंड की राजधानी रांची में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन की सुविधा बुधवार से शुरू हो गई।जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग का उद्घाटनस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। मौके पर कांके विधायक समरी लाल, रिम्स निदेशक डॉ.कामेश्वर प्रसाद भी थे। बन्ना गुप्ता ने कहा कि अब इस मशीन के आ जाने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। राजधानी में ही इस मशीन की सुविधा होने से कोरोना के वैरिएंट समेत थैलीसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, न्यूरोलॉजी और डीएनए की जांच में आसानी होगी। इस मशीन से एक बार में 384 सैंपल की जांच हो सकती है।अब तीन दिनों के भीतर (72 घंटा) कोरोना के वैरिएंट का पता चल सकेगा।
एनीमिया को लेकर भी सरकार कर रही काम
बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए हमारे डॉक्टरों, नर्स, पारा मेडिकल और हाउस कीपिंग के लोगों ने मिलकर काम किया है।110 से ज्यादा पीएसए प्लांट झारखंड में लगाए गए हैं।15 आरटी-पीसीआर मशीन, 300 से ज्यादा ट्रू नेट मशीन और कोबास-6800 लगाने का काम स्वास्थ्य विभाग ने किया है।एनीमिया को लेकर भी सरकार काम कर रही है। रिम्स को और ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी है।
कोरोना प्रोटोकॉल का करें पालन
कोरोना के बढ़ते मामलों पर मंत्री ने कहा कि परिस्थितियों पर उनकी नजर है। अभी जो संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, वो बिना लक्षण वाले हैं। बढ़ते केस को देखते सिर्फ मास्क लगाने से ही कोरोना खत्म नहीं होगा, सबों को और गाइडलाइन का भी पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के फंड से 150 करोड़ रुपये रिलीज किए गए हैं।
भड़क गए विधायक समरी लाल
जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग के उद्घाटन के मौके पर विधायक समरी लाल भड़क गए। दरअसल शिलापट्ट पर उनका नाम अंकित नहीं था। इस पर उन्होंने रिम्स प्रबंधन को गुरुवार की दोपहर दो बजे तक का अल्टीमेटम दिया। कहा कि विधानसभा और राज्य सरकार से एक परिपत्र जारी किया गया है कि जिस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं, उनका सम्मान होना चाहिए।शिलापट्ट पर उनका नाम अंकित होना चाहिए, पर इस कार्यक्रम में इसका ध्यान नहीं रखा गया है।
इनकी भी रही मौजूदगी
उद्घाटन कार्यक्रम में रांची विवि की वीसी कामिनी कुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हिरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी, स्टूडेंट्स डीन डॉ. विवेक कश्यप सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :Boyfriend को मनाने की Amrapali ने बताई खास ट्रिक, फैंस बोले- अइयो…(Video)
इसे भी पढ़ें :मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने कैबिनेट पद से किया रिजाइन
इसे भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती
इसे भी पढ़ें :बचपन में जिस बेटी को बाप पालता है, जवान होने पर बना लेता है पत्नी…देखें












