Ranchi : नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग के सचिव विनय चौबे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी को विस्थापित करने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था की गयी है। 25 प्रभावितों को मकान बनाने के लिए 10-10 डिसिमल जमीन का पट्टा दिया गया है। मौका था रांची स्मार्ट सिटी निर्माण में प्रभावित व्यक्तियों/विस्थापित परिवारों को पुनर्वास के तहत भूमि बंदोबस्ती पर्चा बांटने का। विनय चौबे ने बताया कि सभी प्रभावितों को अंबेडकर योजना की तर्ज पर जुडको लिमिटेड के सीएसआर फंड से आवास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर प्रति आवास एक लाख तीस हजार रुपये खर्च होंगे। सचिव ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में समेकित रुप से प्रोजेक्ट बनाकर प्रभावितों को लाभ दिलाये जाने की कोशिश की जायेगी।


युवा सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विस्थापन से पहले पुनर्वास की नीति को लेकर दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में आज यानी 09 जून को नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत रांची स्मार्ट सिटी निर्माण में प्रभावित व्यक्तियों/विस्थापित परिवारों को पुनर्वास के तहत भूमि बंदोबस्ती पर्चा बांटा गया। समाहरणालय ब्लॉक A स्थित उपायुक्त सभागार में नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग के सचिव विनय चौबे की मौजूदगी में 25 प्रभावित/विस्थापित परिवारों में से 22 को पर्चा दिया गया।

इस दौरान निदेशक सूडा, अमित कुमार, उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता रांची राजेश बरवार, अंचल अधिकारी, नामकुम, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी राकेश कुमार नंद कियोलयर, पीआरओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार, प्रबंधक, स्मार्ट सिटी रविशंकर पांडे एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

“मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद”
मकान पट्टा पाकर प्रभावित/विस्थापित परिवार काफी खुश नजर आये। सभी ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। घर टूटने के बाद डेविड आईन्द की शादी रुक गयी थी और आज पट्टा मिलने के बाद उनकी शादी पक्की हो गयी। डेविड और उनकी होनेवाली पत्नी हलयानी भुईंया ने माननीय मुख्यमंत्री को जमीन का पट्टा दिये जाने पर धन्यवाद दिया। अन्य प्रभावितों ने कहा कि आज उन्हें मकान का पट्टा मिला है, आगे वो सरकार की सहायता से अपना अशियाना बनायेंगे।

जिन 22 परिवारों को मिला पर्चा :
1. संतोष तिग्गा
2. गिन्नी कच्छप
3. पुनीत किस्पोट्टा
4. अजय कच्छप
5. संजय कच्छप
6. मंजू मिंज
7. अरविंद टोप्पो
8. सुनील मिंज
9. राजेश लिण्डा
10. फिलिप मिंज
11. रुपेश मिंज
12. चंदा मिंज
13. जयंत आईन्द
14. नंदिया मिंज
15. पिरी कच्छप
16. धनई कुजूर
17. मधु एक्का
18. राम जतन साहू
19. संध्या आईन्द
20. सरोज आईन्द
21. प्रभात एक्का
22. सुशील मिंज
तीन प्रभावित बुधु अहिर, अमित कच्छप एवं सोमा संगा के उपस्थित नहीं होने के कारण उनसे मिलकर पर्चा उपलब्ध कराने का निदेश अंचल अधिकारी को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : इस दिन पटना से रांची पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल शिड्यूल जारी…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, अब तक तीन की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :बोरवेल में गिरी मासूम को बाहर निकाला गया, पर रो पड़ा गांव…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ खाने का तेल, इस कंपनी ने घटाए दाम…
इसे भी पढ़ें :रांची NCB ने पकड़ा नशे का इतना बड़ा कंसाइनमेंट…
इसे भी पढ़ें :अब मुंबई में 13 टु’कड़े, गुनाहगार के बदन की बदबू से खुला भयानक राज… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :यहां मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती बिपरजॉय का दिखेगा असर








