Facebook का बड़ा फैसला, बंद किया अपना ये फंक्‍शन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk: Facebook की पैरेंट कंपनी मेटा ने अब Face Recognition system को बंद कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। फेसबुक ने कहा कि वह इस बदलाव के चलते 1 बिलियन से अधिक लोगों के फेस रिकग्निशन टेम्प्लेट को हटाएगा। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि फेसबुक के रोजाना सक्रिय यूजर्स में से एक तिहाई से अधिक या 600 मिलियन से अधिक एकाउंट ने फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का विकल्प चुना।

फेसबुक की नयी पैरेंट (होल्डिंग) कंपनी ‘मेटा’ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विभाग के उप प्रमुख जेरोम पेसेंटी द्वारा मंगलवार को पोस्ट किए गए ब्लॉग के अनुसार, ‘प्रौद्योगिकी के इतिहास में चेहरा पहचानने के उपयोग की दिशा में यह कदम सबसे बड़ा बदलाव होगा। हम फेसबुक पर फेस रिकग्निशन सिस्टम को बंद कर रहे हैं। जिन लोगों ने इसका चुनाव किया है उनकी अब फ़ोटो और वीडियो में ऑटोमेटिकली रिकॉग्नाइज नहीं किए जाएंगे और हम एक अरब से अधिक लोगों के व्यक्तिगत फेशियल रिकग्निश टेम्प्लेट को हटा देंगे। ’हालांकि इस कदम से ऑटोमटिक ऑल्ट टेक्स्ट टेक्नोलॉजी प्रभावित होगी, जिसका उपयोग कंपनी नेत्रहीन लोगों के लिए फोटो को पहचानने के लिए करती है। फेस रिकग्निशन सिस्टम को फेसबुक से आने वाले हफ्तों में हटा दिया जाएगा। फेसबुक ने कहा, “समाज में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को लेकर कई चिंताएं हैं, और नियामक अभी भी इसके उपयोग को नियंत्रित करने वाले नियमों का एक क्लियर सेट प्रदान करने की प्रक्रिया में है। इस चल रही अनिश्चितता के बीच, हम मानते हैं कि रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल के मामलों के एक नैरो सेट तक सीमित करना उचित है।” उसने कहा कि फेस रिकग्निशन सिस्टम के उपयोग को समाप्त करना इस तरह की व्यापक पहचान से दूर एक कंपनी के हित में कदम का हिस्सा है।

Read More :25 लाख की अफीम जब्‍त,पुलिस के हत्‍थे चढ़े दो तस्कर

Read More : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Read More : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

Read More :Whatsapp से भी बुक कर सकेंगे Jio Phone Next, जानें कैसे

Read More :रिलीज हुआ मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ फीचर्स से उठा पर्दा 

Read More :फिर दहला अफगानिस्‍तान, ब्‍लास्‍ट में 19 मरे

Read More :केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, राहुल गांधी के खिलाफ की थी अभद्र ठिप्‍पणी

Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Read More :बच्‍चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।