KohramLive : फेसबुकिया प्यार में पाकिस्तान खींची चली गई अंजू भारत वापस लौट आई है। पति और अपने दो बच्चों को छोड़ कर अलवर से पाकिस्तान गई अंजू की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। करीब छह महीने पहले वह भारत से पाकिस्तान चली गई थी। शुरू में यह बातें सामने आई कि वह सिर्फ घूमने वहां गई है, लेकिन बाद में यह खबर सामने आई कि उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त से निकाह कर ली थी। अंजू की निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल, अभी वह BSF के कैंप में है। उसकी पहली तस्वीर खूब वायरल हो रही है। फेसबुकिया प्यार में पाकिस्तान गई अंजू राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गई थी, बाद में उसकी निकाह कर लेने की बातें सामने आई। मीडिया में आई खबर के अनुसार, उस “शख्स” ने दावा किया है कि अंजू के दस्तावेज तैयार हैं, वह भारत से वापस पाकिस्तान लौट आयेगी। बच्चों को पाकिस्तान लाने पर उसने कहा है कि यह अंजू के हाथ में है कि वह क्या करती है। वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले का रहने वाला है।
फेसबुक पर हुई दोस्ती
फेसबुक पर एक्टिव अंजू साल 2018 में पाकिस्तान के एक शख्स से जुड़ी। जब दोस्ती कुछ आगे बढ़ी तो दोनों ने एक दूसरे का वॉट्सएप नंबर ले लिया। दोस्ती का इरादा था, पर मोहब्बत हो गई। करीब दो साल तक दोनों में खूब बातें होती रही। तब दोनों ने एक दूसरे से मिलने की इच्छा जताई। उस शख्स ने भारत आने में दिक्कत बताई, वहीं अंजू पाकिस्तान जाने को तैयार हो गई। अंजू ने पासपोर्ट भी बनवा लिया, लेकिन बाधा केवल वीजा की थी। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को वीजा का आवेदन दिया था। मीडिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि इस पूरे प्रासेस में एक साल लग गया। चार साल दोनों हर रोज बातें करते रहे। एक ऑटो कंपनी में काम करने वाली अंजू वाघा बॉर्डर के रास्ते से पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा तक पहुंच गई। वह अकेले गई थी। अंजू ने खुद अपना नाम और पहचान बदल लिया। भारत में रह रहे उसके पति के साथ उसके रिश्ते में खटास आ चुकी थी। अंजू की शादी साल 2007 में हुई थी। अंजू का परिवार ग्वालियर से है। खबर है कि अंजू के बच्चे भारत में उसके पति के पास हैं।
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली का रोना देख फट गया कलेजा












