Ranchi : सरस्वती पूजा को लेकर रांची पुलिस पूरे अलर्ट मोड में है। पूरे जिले में 400 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं शक्ति कमांडो को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। इस बाबत सिटी SP राजकुमार मेहता ने सभी थानेदारों को निर्देश भी जारी कर दिये हैं। वैसे रांची में स्कूल-कॉलेज समेत 1000 से ज्यादा जगहों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। लेकिन रांची कॉलेज में इसकी अलग धूम होती है। हजारों की संख्या में स्टूडेंट यहां इकट्ठा होते हैं। ऐसे में पुलिस ने विशेष निर्देश जारी किये हैं। वहीं छात्रों को संयमित तरीके से पूजा करने की हिदायत दी है। सुरक्षा के मद्देनजर आयोजन की सभी जगहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं पूजा समितियां के लोगों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि इस मौके पर अश्लील या फिर भड़काऊ गाना ना बजायें। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। एक्स्ट्रा फोर्स की तैनाती विसर्जन तक के लिए की गई है, मूर्ति विसर्जन को लेकर सभी पूजा समितियों को समय दे दिया गया है। वहीं मौके पर NDRF की टीम के साथ स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें :DC नैंसी सहाय अचानक पहुंच गई CO ऑफिस, फिर…
इसे भी पढ़ें :रेल हादसों को कम करने के लिये ये जुगाड़…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…







