Palamu : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बम फटा, जिससे तीन बच्चे सहित चार की मौत हो गई। मरने वालों में बाप बेटे भी शामिल हैं। एक ही परिवार के भाई-बहन सहित तीन लोग बेतर जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को इलाज के लिए MRMCH मेदिनीनगर में भर्ती किया गया है। उनके शरीर पर कई जगह जख्म हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। DSP मणिभूषण प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्चों की मौत से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
मृतकों में इश्तियाक अंसारी और उसका बेटा मजीद अंसारी, हजरत अंसारी का बेटा शाहिद अंसारी, अकबर अंसारी का बेटा वारिस अंसारी शामिल है। इश्तियाक अंसारी एक बेटा शहादत, बेटी अफसाना और रुखसाना जख्मी है।
वहां मौजूद कुछ गांव वालों ने बताया कि इश्तियाक अंसारी कबाड़ खरीदने का काम करता था। रविवार को भी उसने कई जगह से कबाड़ खरीदा था और अपने घर लाया था। सामान लाने के बाद घर पर उतार रहा था। इसी क्रम में अचानक धमाका हुआ और इश्तियाक के चिथड़े उड़ गए। उसके बच्चों समेत आसपास के बच्चे जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फाइबर प्लास्टिक के कनेक्शन पाइप में बम था और इसकी जानकारी इश्तियाक को नहीं थी।
इश्तियाक को कबाड़ किसने बेचा, इसके बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गयी है। शोक की लहर है। इश्तियाक गरीब परिवार से आता था। कबाड़ खरीदने के अलावा आइसक्रीम बेचता था। उसकी पत्नी का रो-रो कर हाल बुरा है।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें








