spot_img
spot_img

परीक्षा कैंसिल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : BPSC ने पटना के बापू सेंटर में हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में बापू सेंटर में कैंडिडेट्स ने हंगामा किया था। इसका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। DM की जांच रिपोर्ट के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। खबर है कि दूसरी परीक्षा बापू सेंटर में नहीं होगी। एक सेंटर पर ज्यादा प्रेशर न हो, इस कारण ये फैसला लिया गया है। बापू सेंटर में 12 हजार कैंडिडेट्स के एक साथ एग्जाम देने का इंतेजाम है। 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में 9 हजार 969​ कैंडिडेट्स शामिल हुये थे। पटना DM चन्द्रशेखर की रिपोर्ट में कहा गया है कि ’13 दिसंबर को BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान हंगामा करने वालों में परीक्षार्थियों के रूप में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे। उनका एक ग्रुप परीक्षा भवन के बाहर भी मौजूद था। ये लोग बाहर से हंगामा करने के लिये तैयार थे। ये लोग एग्जाम कैंसिल करवाना चाहते थे। इन पर अब केस दर्ज होगा। प्रश्न पत्र लेट से मिलने के चलते सेंटर के अंदर और बाहर भी प्रदर्शन किया गया था। CCTV फुटेज में कुछ कैंडिडेट्स पेपर छीनते और फाड़ते नजर आ रहे हैं। फुटेज की जांच होगी माहौल खराब करने वालों को चिंहित कर कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अस्पताल में मिला नवजात का शव, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...