spot_img
spot_img
spot_img

मां के इश्‍क में मारे गये सब के सब, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bahraich : पति से अलग रहने वाली मेरी काशी कत्रायन को देख कोई सीटी बजाता तो कोई हमदर्दी जताता था। वह अपने तीन बच्‍चों को लेकर अपने भाई-बाप के साथ रहती थी। बोझ न बने, इस कारण पास के ही एक ईटली-डोसा होटल में काम पकड़ ली। यहीं उसकी मुलाकात ननकू से हुई। ननकू भी यहीं काम करता था। ननकू के पिता का नाम मुबारक अली है। मुलाकात दोस्‍ती में बदली और दोस्‍ती प्‍यार में। बातचीत में ही यह जान लिया था कि मुंबई में कत्रायन का अपना एक खोली (मकान) है। इसकी कीमत लाखों है। पहले से ही शादीशुदा ननकू ने ऐसा जादू किया कि कत्रायन उसकी होकर रह गई। परिवार के लोग रोकते-टोकते रह गये, पर वह ननकू के प्‍यार में अंधी बनी रही। ननकू अक्‍सर बातचीत में कत्रायन से कहने लगा कि मुंबई का खोली बेच डालो, हम तुम और तुम्‍हारे बच्‍चे एक नई जिंदगी की शुरुआत यूपी के बहराइच शहर में करेंगे। वहां अपना एक घर होगा। दोनों मिल जुलकर शेष जिंदगी गुजार लेंगे। कत्रायन उसकी बातों में आ गई। उसने शादी का दबाव बनाया। पर ननकू तरह-तरह का बहाने बनाकर टालता रहा। मकान बिकते ही आई रकम देख ननकू की नीयत बिगड़ गयी।

उसने रातों-रात खतरनाक इरादा बना लिया। उसने अपने इस इरादे के बारे में दोस्‍त सलमान खान और दानिश खान को बताया। यह दोनों भी उसका साथ देने का वादा कर गया। पहले से तय योजना के मुताबिक सलमान और दानिश पहुंच गया मुंबई। वहीं कत्रायन मन में संजोये सपने और अरमान के साथ ननकू के साथ घर छोड़ निकल जाने को बेताब थी। बीते 9 सितंबर को कत्रायन अपनी 9 साल की बेटी राजाती, 4 साल की बेटी सौदर्या और 7 साल के बेटे जोसेफ को लेकर ट्रेन में बैठ गई। सामने सीट पर बैठे थे शातिर दिमाग का ननकू, सलमान और दानिश। इन तीनों के शातिराना अंदाज से बेखबर थी कत्रायन। लखनऊ स्‍टेशन पार करते ही कत्रायन और उसके बच्‍चों को यह बोलकर जगाया कि अब अपने नये घर पहुंचने वाले हैं। सब के सब यूपी के बहराइच में ट्रेन से उतर गये।

ननकू और उसके दोस्‍त पहले से बहराइच के चप्‍पे-चप्‍पे से वाकिफ थे। ये तीनों बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के ततेहरा गांव के रहने वाले हैं। उसी रात यानी 10 सितंबर को मां कत्रायन और उसकी दोनों बेटी और बेटा को बड़ी बेरहमी से मौत घाट उतार दिया गया। मां और छोटी बेटी की लाशें एक जगह और दूसरी बड़ी बेटी और बेटा की लाशें दूसरी जगह फेंक दी। सबसे पहले 11 सितंबर को बहराइच के बसंता इलाके के गन्‍ने के खेत में एक लड़का और लड़की की लाशें मिली। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरे ही दिन यानी 12 सितंबर को एक औरत और एक बच्‍ची की लाशें मिली। लगातार दो दिन के अंदर 3 बच्‍चों और एक औरत की लाशें मिलने से पुलिस हिल गई। कोहराम मच गया। आईजी राकेश कुमार सिंह पांडेय ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। पूरे मामले की जांच की जिम्‍मेवारी बहराइच के एसपी सुजाता सिंह और सिटी एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को सौंपी गई। टेक्निकल सेल और गुप्‍तचर की मदद से पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। सबसे पहले मिले चारों लाशों की पहचान कर ली गई। इसके बाद इन चारों का खून करने वाले संदेही खूनी ननकू, सलमान खान और दानिश खान को मुंबई से धर दबोचा गया। ये तीनों घटना को अंजाम देने के बाद बस से मुंबई भाग गये थे। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुजरे 7 दिनों के अंदर एक अनसुलझे केस और कातिलों को खोज निकालने वाली बहराइच पुलिस टीम को शासन प्रशासन द्वारा पौने 2 लाख रुपये देकर सम्‍मानित किया गया। सुनें क्‍या बोलें आईजी राकेश कुमार सिंह…

 

Read More :Sonu Sood पर IT विभाग का शिकंजा, इतने करोड़ की Tax चोरी का आरोप

Read More :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल

Read More :ऑटो चालक की बेरहमी से हत्‍या, इन पर लगा आरोप

Read More :नाले में बहे अजय का इस हाल में मिला शव

Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज

Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह

Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…

Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…

Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा

Read More :2 स्‍कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…

Read More :बड़का मानव तस्‍कर धराया, उगले कई राज

Read More :बुरे वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा, देखें वीडियो

Read More :6 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले पी. राजू का सुराग देने वाले को 10 लाख का इनाम

Read More :उत्तराखंड के राज्यपाल बने Lieutenant General Gurmeet Singh

Read More :पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा आतंकी क्या करने वाला था, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...