spot_img

​हर शनिवार ‘समाधान का दिन’ बनेगा गढ़वा…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा जिला प्रशासन ने राजस्व व्यवस्था को जनता के दरवाजे तक लाने की ठोस पहल की है। अब जिले के सभी अंचलों में हर शनिवार ‘विशेष राजस्व शिविर’ लगेंगे, वहीं, आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जायेगा। यह फैसला अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देश पर लागू किया गया है। दरअसल, 15 सितंबर 2025 को हुई दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में गढ़वा विधायक ने अंचलों में लंबित राजस्व मामलों की पीड़ा को मजबूती से उठाया था। सुझाव दिया गया था कि अगर अंचल स्तर पर नियमित शिविर लगें तो ग्रामीणों की आधी परेशानी वहीं खत्म हो जाये। जिला प्रशासन ने इस सुझाव को नीति में बदल दिया।

हर शनिवार लगने वाले इन शिविरों में दाखिल-खारिज (Mutation), भूमि सीमांकन, लगान रसीद, ऑनलाइन अपडेट, सर्वे से जुड़ी शिकायतें प्राथमिकता से होंगे। अपर समाहर्ता ने साफ निर्देश दिये हैं कि शिविर में आये आवेदनों को प्राथमिकता सूची में रखा जाये, वहीं, अधिकारियों की मौजूदगी में तत्काल कार्रवाई हो। इस पहल से खासतौर पर
ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें छोटे-छोटे कामों के लिये अब तक अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। प्रशासन का कहना है कि राजस्व से जुड़ी समस्याओं के लिये जनता को भटकना न पड़े, यही हमारी कोशिश है। शिविरों के जरिये अधिकारी सीधे जनता से जुड़ेंगे और अधिकतम मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...