spot_img

AI का फायदा हरेक शख्स को, करार के बाद बोले अंबानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत में AI का मूलभूत ढांचा तैयार करने के लिये रिलायंस और एनविडिया के बीच करार हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि Jio अब दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन चुकी है। हरेक भारतीय को AI का फायदा मिले और सेवा किफायती हो। मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हमारे इसी फ़ोन और इसी कंप्यूटर पर एआई लोगों को मिल सके। इस नई तकनीक को लोगों तक आसानी से पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है, वहीं इसे मिलकर पूरा करना होगा। वहीं, ग्लोबल कंपनी एनविडिया के प्रमुख जेनसेंग हुआंग ने ऐलान किया रिलायंस और Nvidia मिलकर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। यह साझेदारी भारत को AI के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

भारत में जेनसेंग हुआंग का स्वागत करते हुये मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के बड़े सपनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के चलते भारत आज डिजिटल क्रांति के नये युग में प्रवेश कर रहा है। अंबानी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत तेजी से दुनिया का इनोवेशन हब बनता जा रहा है और हमारे पास दुनिया में सबसे अच्छा डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर है। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो विश्वस्तर पर सबसे बड़ी डेटा कंपनी है। उन्होंने बताया कि यह 15 सेंट प्रति जीबी की कम लागत पर डेटा प्रदान करती है, जबकि अमेरिका में यह पांच डॉलर प्रति जीबी है। उन्होंने कहा कि जैसा जियो ने डेटा में किया वैसी ही क्रांति अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लाने की ज़रूरत है।Nvidia के फाउंडर और CEO जेन्सन हुआंग ने भारत को डीप टेक्नोलॉजी हब बनाने में मुकेश अंबानी के प्रयासों की सराहना की। हुआंग ने भारत के IT क्षेत्र की क्षमता की प्रशंसा करते हुये कहा, “दुनिया में बहुत कम देश हैं जहाँ कंप्यूटर साइंस और आईटी के क्षेत्र में इतने सारे प्रशिक्षित लोग हैं। जेनसन हुआंग ने कहा,”यह एक असाधारण समय है, जहां भारत के पास बड़ी संख्या में कंप्यूटर इंजीनियर और एक विशाल जनसंख्या है। मैं मुकेश अंबानी के साथ काम करने को लेकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन राज्यों में उपचुनाव का हुआ ऐलान, इस रोज वोटिंग… जानें

Kohramlive : चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और...

शादी से पहले होने वाली दुल्हन लापता…

Gumla : गुमला के सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह...

रांची में रेड, पूर्व MLC अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त...

जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...