हर हाथ को मिलेगा काम, इस योजना से जुड़ेंगे मजदूर, सरकार की ये है योजना…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कोरोना महामारी के कारण दूसरे राज्‍यों से अपने घर लौट रहे मजदूरों को यहीं रोकने के लिए सरकार ने एक योजना बनाई है। योजना यह है कि अपने घर लौट रहे मजदूरों को उनके गांव/कस्‍बों में ही काम दिया जाए। साथ ही उस काम के बदले समय पर उन्‍हें भुगतान किया जाए। जिसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग की सचिव अराधना पटनायक के हस्‍ताक्षर से एक अधिसूचना जारी हुई। जिस पर अमल करने के लिए सभी जिलों के हुकुमरानों से कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: #Hazaribagh : हाथों की मेहंदी से पहले धुल गया मांग का सिंदूर, दूल्हे को निगल गया कोरोना

इसे भी पढ़ें: अपराध की योजना बनाते PLFI के पूर्व एरिया कमांडर समेत 5 धराये, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

सभी जिलों में मनरेगा योजनाओं को स्‍वीकृति देकर मजदूरों को उससे जोड़ने की जिम्‍मेवारी जिलों के डीसी-डीडीसी को दी गई है। कोरोना महामारी से बचने को लेकर कार्यस्‍थल पर कोरोना गाइडलाइन का पालन भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। कंटेनमेंट जोन में कार्य न कराने का भी निर्देश दिया गया है। अगर कार्य के दौरान किसी मजदूर में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो उसे कार्य से हटाकर क्‍वारंटाइन की भी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...