spot_img
spot_img
spot_img

Ethanol Fuel इनोवा कार होगी लॉन्च, मंत्री गडकरी करेंगे शुरुआत, जानें कब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टोयोटा की 100 प्रतिशत एथेनॉल-ईंधन से चलने वाली इनोवा कार का अनावरण 29 अगस्त को मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। बीते साल केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन से चलने वाली कार टोयोटा मिराई को लॉन्च किया था। PTI के हवाले से आई खबर के अनुसार, गडकरी ने दिल्ली में मिंट सस्टेनेबिलिटी समिट को संबोधित करते हुए कहा, 29 अगस्त को मैं 100 प्रतिशत एथेनॉल पर लोकप्रिय (टोयोटा) इनोवा कार लॉन्च करने जा रहा हूं। यह कार दुनिया की पहली BS-VI (स्टेज-II), इलेक्ट्रीफाइड फ्लेक्स-फ्यूल कार होगी।

गडकरी ने कहा कि, उन्होंने 2004 में देश में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बायो फ्यूल में रुचि लेना शुरू किया और इसके लिए उन्होंने ब्राजील का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह ईंधन चमत्कार कर सकता है, वहीं पेट्रोलियम के आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा की बड़ी मात्रा को बचा सकता है। आत्मनिर्भर बनना है तो तेल आयात को शून्य पर लाना ही होगा। फिलहाल देश इसपर 16 लाख करोड़ रुपये खर्च करता है, जो कि यहां की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को और अधिक टिकाऊ उपाय अपनाने की जरूरत है, क्योंकि देश में प्रदूषण की स्थिति गंभीर है और हमें और ज्यादा पहल करने की जरूरत है।

गडकरी ने कहा कि, वायु और जल प्रदूषण को कम करने की जरूरत है। नदियों में पानी की गुणवत्ता में सुधार करना होगा, जो कि एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 65,000 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाएं इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण भी शामिल है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के हानिकारक प्रभाव पर भी बल देते हुए कहा कि इससे कैंसर जैसी बीमारियाँ होती हैं, जबकि जैविक खेती बहुत सारी संपत्ति पैदा कर सकती है। वहीं आर्थिक स्थिरता प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा, कचरे को धन में बदलने के लिए लोगों को शिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अधिक राजमार्गों के निर्माण से लॉजिस्टिक लागत मौजूदा 14 से 16 प्रतिशत से घटकर नौ प्रतिशत हो जायेगी।

इसे भी पढ़ें : ED से मिले समन के बाद CM गये सुप्रीम कोर्ट…

इसे भी पढ़ें : थानेदार एक्शन में, दनादन कटे चालान, फिर खुद हटने लगे… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : 27 अगस्त को लगेगा जिला विधिक प्रखंड स्तरीय शिविर… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग का होगा MoU… जानें कब

इसे भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा काट रहे 28 कैदी होंगे रिहा, सीएम हेमंत ने दी मंजूरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...