spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में ”सम्राट” की एंट्री, अब ‘ऑपरेशन क्लीन’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के नये गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सरदार पटेल भवन में पदभार ग्रहण करते ही गार्ड ऑफ ऑनर लिया और उसके बाद विभागीय अधिकारियों संग लंबी, गंभीर और नीतिगत समीक्षा बैठक की। पहली ही बैठक में सम्राट चौधरी ने यह साफ कर दिया कि बिहार में अब अपराध के लिये कोई जगह नहीं। बैठक में सबसे बड़ा ऐलान यह हुआ कि बिहार में 400 माफिया और बड़े अपराधियों की लिस्ट तैयार है। गृह मंत्री ने दो टूक कहा कि कोर्ट के आदेश पर इन अपराधियों की संपत्तियां जब्त होंगी और जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा, सरकार पीछे नहीं हटेगी। बिहार में संगठित अपराध का नेटवर्क अब नेस्तनाबूद होने वाला है।

छात्राओं की सुरक्षा पर खास फोकस 

स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष पुलिस बल की तैनाती होगी। गृह मंत्री ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिंक पुलिसिंग को और सक्रिय किया जायेगा ताकि बहन-बेटियों को हर हाल में सुरक्षित माहौल मिल सके।सम्राट चौधरी ने जेल प्रशासन को लेकर भी सख्त निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि जेल में बाहर का खाना तभी जायेगा जब डॉक्टर की अनुमति होगी, हर गतिविधि 24×7 निगरानी में रहेगी। जेलों को हाई-सिक्योरिटी जोन की तर्ज पर मॉनिटर किया जायेगा। उन्होंने साफ संदेश दिया कि जेल अपराध का अड्डा नहीं, सुधार और अनुशासन का केंद्र बनेगा।

सोशल मीडिया पर भी सख्ती 

गृह मंत्री ने कहा कि “सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, धमकाना, अफवाह फैलाने पर अब सीधे FIR और कार्रवाई होगी।ऑनलाइन बदमाशों को भी सरकार ने खुली चेतावनी दे दी है। बैठक के बाद गृह मंत्री ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, युवाओं की सुरक्षा, जेल प्रबंधन, इन सभी क्षेत्रों पर कड़ा और प्रभावी एक्शन प्लान तुरंत लागू किया जाये। पटना के राजनीतिक गलियारों में साफ संदेश फैल चुका है, सम्राट चौधरी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि अपराधियों के लिये नो मर्सी और जनता की सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस। सरकार ने यह भी जता दिया है कि बिहार में कानून-व्यवस्था उसकी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अब पूरे प्रदेश की निगाहें आने वाले हफ्तों में पुलिस प्रशासन के तेज और कड़े कदमों पर होंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...