Ramgarh : आधी रात सीढ़ी के सहारे घर में घुसे डकैतों ने तहलका मचा दिया। मामला रामगढ़ के वेस्ट बोकारो इलाके घाटो स्थित सोनडीहा से सामने आया है। यहां बीती रात 1 बजे के आसपास व्यवसायी बबलू साहू के घर में डकैती हो गई। बबलू साहू का इल्जाम है हथियार से लैस 6 नकाबपोश डकैत सीढ़ी के सहारे उनके घर की दूसरी मंजिल से अंदर घुसे। इसके बाद हथियार का भय दिखाकर उनकी बीवी और दोनों बच्चों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर बबलू साहू को बंदूक की नोक पर अपने साथ लेकर हर कमरे की तलाशी ली। करीब ढाई घंटे की लूटपाट में वे लोग अपने साथ लगभग 60 हजार कैश, सोने-चांदी के कुछ जेवरात लूटकर ले गये। वहीं जाते हुये सबके फोन भी लेते गये और कहा कि हल्ला मचाया तो अंजाम सही नहीं होगा।
उनके जाने के बाद बबलू साहू ने अपने बीवी-बच्चों को बंद कमरे से बाहर निकाला। फोन नहीं होने की वजह से कुछ दूरी पर मौजूद अपने भाई के घर गये। वहां सबको सबकुछ बताया फिर खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची वेस्ट बोकारो थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। FSL और टेक्निकल सेल की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले भी इस इलाके में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP