AusvsEng : अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इंग्लैंड ने किया कमाल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मैच में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया। टीम ने आज चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। 8 विकेट खोकर इंग्लैंड ने 351 रन बनाये। इससे पहले साल 2004 में न्यूजीलैंड ने अमेरिका के खिलाफ 347 रन बनाये थे। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा स्कोर बेन डकेट ने 143 बॉल पर 165 रन बनाये। डकेट ने 17 चौके और 3 छक्के जड़ डाले। वहीं रूट ने 68 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया से बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके। फिलहाल क्रीज पर आस्ट्रेलिया बेटिंग कर रही है। खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना चुकी थी।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...