spot_img

हजारीबाग में ए’नका’उंटर…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण में शनिवार को हथियारबंद अफीम तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से दो देसी पिस्टल, जिंदा गोलियां, खोखा और अफीम बरामद की गई है। हालांकि बरामद अफीम की कुल मात्रा के संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक SP को सूचना मिली थी कि हथिया बाबा मंदिर के आसपास कुछ लोग हथियार के साथ अफीम की खरीद-बिक्री में जुटे हैं। इसके बाद चौपारण के थानेदार पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को इलाके में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया, वहीं, एक आरोपी जंगल की ओर भागने लगा।

भागते हुये आरोपी ने की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, जंगल की ओर भाग रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल कब्जे में लेकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। घायल का नाम अजय सिंह बताया गया। वह गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चापी गांव का रहनेवाला है। जख्मी अजय सिंह को रिम्स रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें :

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

रांची में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 8 पॉजिटिव…

Ranchi : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: