spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में मुठभेड़, 3 खूंखार नक्सली ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, लखीसराय  पुलिस को बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा के दस्ता के इलाके में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। मृतक नक्सलियों के नाम महेंद्र कोड़ा, वीरेंद्र कोड़ा, जगदीश कोड़ा बताया जा रहा है। लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना इलाके में हुए इस मुठभेड़ में पुलिस को एसएलआर रायफल, पिस्टल समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

दिन में 10 बजे शुरू हुआ एनकाउंटर

एनकाउंटर दिन के करीब 10 बजे शुरू हुआ, जो 4 घंटे तक चला।एसपी सुशील कुमार खुद पूरे इनकाउंटर में शामिल हैं और लीड कर रहे हैं। उनको सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा अपने दस्ते के साथ घोघी कोड़ासी पहाड़ी इलाके में मौजूद हैं और किसी बड़ी घटना के अंजाम में जुटा है। इसी सूचना पर एसपी सुशील कुमार, एएसपी अभियान मोती लाल और एसएसबी और एसटीएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चलाया और पुलिस नक्सलीआमने-सामने हो गए और मुठभेड़ के दौरान टीम ने 3 माओवादियों को को मौत के घाट उतार दिया।

तीसरे नक्सली का तलाशा जा रहा शव

एसपी के मुताबिक, मारे गए तीसरे नक्सली का शव नहीं मिला है, जिसकी तलाश की जा रही है। लखीसराय के जंगल में करीब चार घंटे तक मुठभेड़ जारी रही। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी करने में जुटी हुई है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के इस ऑपरेशन में एसएसबी, कोबरा बटालियन और एसटीएफ के जवान भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें :स्टेशन के प्लेटफार्म पर बदमाशोंं ने क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...