spot_img

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे एल्विश यादव, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में हैं। वजह है संत प्रेमानंद महाराज से उनकी मुलाकात, जिनकी बातचीत का वीडियो अब पूरे देश में वायरल हो चुका है। एल्विश बीते मंगलवार को केलि कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महाराज के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुये कहा “दोनों किडनी फेल हैं, प्रेमानंद तो चला जायेगा, लेकिन राधा नाम हमेशा रहेगा।” इस वाक्य ने न केवल एल्विश को, बल्कि लाखों भक्तों को भावुक कर दिया है। महाराज ने एल्विश से पूछा कि क्या वे भगवान का नाम जपते हैं? एल्विश ने मुस्कुराकर ‘नहीं’ कहा तो महाराज ने स्नेहपूर्वक समझाया “तुम आज सफल हो, ये तुम्हारे पिछले जन्म के अच्छे कर्म हैं, लेकिन आज के कर्मों का क्या? भगवान का नाम लोगे तो जीवन में स्थिरता आयेगी।” उन्होंने एल्विश को रोजाना एक अंगूठी पहनने और 10,000 बार ‘राधा’ नाम जपने की सलाह दी। प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा “भगवान चाहें तो मरे को भी जिंदा कर दें। राधा नाम सबका मंगल करेगा, ” इस पर एल्विश बोले कि वे अब से अपने कर्म और छवि दोनों पर ध्यान देंगे, ताकि उनके लाखों प्रशंसक सही दिशा में प्रेरित हों। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ‘भक्ति और प्रसिद्धि के संगम’ के रूप में वायरल हो गया है, जहां एक आधुनिक स्टार ने संत के सान्निध्य में जीवन की गहराई को महसूस किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...