spot_img

हाथियों ने मचाया उत्पात, घरों और खेतों में लगी फसलों को किया बर्बाद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : जिले में जगंली हाथियों का उत्पात हर दिन देखने को मिल रहा है। हर दिन कहीं न कहीं हाथियों का झुंड गांव में घुसकर लोगों को परेशान करता रहता है, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ताजा घटना में बीती रात हाथियों की झुंड ने हेरहंज थाना क्षेत्र के हुन्द्रा गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों में तोड़- फोड़ की। वहीं खलिहान में रखें अनाज और खेतों में लगी फसलों को भी नष्ट किया।

आम लोगों को हो रहा लगातार नुकसान

लगातार ऐसी घटना से लोगों को जान-माल और अनाजों का भी नुकसान होता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। हाथियों ने खलिहान में रखे अनाज को खाया और बर्बाद किया। लोगों ने हाथियों के झुंड को किसी तरह भगाया। ऐसी घटना हमेशा होती है। रात में हाथी गांव में घुसकर उत्पात मचाते हैं।

इसे भी पढ़ें : पुलिस और JJMP में मुठभेड़, AK-47 सहित कई हथियार बरामद

हाथियों को लेकर वन विभाग नहीं उठाता कोई ठोस कदम

इस संबंध में ग्रामीणों ने वन विभाग पर अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है। लोगों ने बताया कि वन विभाग को यह सूचना है कि जंगल से निकल कर हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर रहा है। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी कोई कदम या बचाव के लिए नहीं आते हैं।

इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड लातेहार जिले के कई गांवों में उत्पात मचा चुका है। कई लोगों की जान भी हाथियों ने ली। जान जाने के बाद अधिकारी मुआवजा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। हाथियों से बचाव के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें : मसालों के बेताज बादशाह MDH के मालिक ‘महाशय’ धर्मपाल गुलाटी का निधन, ऐसा रहा सफर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...