- खोए बैलों को खोजने तीन लोग गए थे जंगल में, तीसरे ने भाग कर बचाई जान
Chaibasa : चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के रत्नासाई बुरुगोड़ा के पास अपने दो बैलों को जंगल में ढूंढने गए तीन लोगों पर जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया। दो लोगों को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला। तीसरे व्यक्ति ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना सोमवार दोपहर की है। ग्रामीण मंगलवार को दोनों के शव को जंगल से लेकर गांव पहुंचे। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान
चार बैल थे लापता
मृतकों की पहचान रत्नासाई निवासी अमुश बागे (37) और खगेश्वर बिरूआ (42) के रूप में की गई। जंगल में इनके साथ गए अर्जुन गोप ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के संबंध में बताया गया कि चार बैल घर से लापता थे। सभी तीनों लोग बैलों को ढूंढने के लिए जंगल की ओर निकले थे। दो बैल उन्हें मिल गए पर बाकी दो की खोज में वो जंगल के अंदर घुस गए। इसी दौरान दो जंगली हाथी ने उन तीनों पर हमला कर दिया। इस हमले में अर्जुन गोप ने किसी तरह अपनी जान भागकर बचा ली। अर्जुन गोप की सूचना पर ग्रामीणों ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों को बरामद किया।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : RJD के वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित














