spot_img

बिजली विभाग ने इनपर ठोका तगड़ा जुर्माना, हड़कंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए बिजली विभाग ने चौपारण प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है। बीते 20 मई को चले विशेष जांच अभियान में विभाग ने 16 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा, जो बिना कनेक्शन सीधे लाइन से बिजली खींच रहे थे। इन उपभोक्ताओं पर कुल 1.82 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। जांच टीम ने पाया कि कई जगह लोग मीटर बायपास कर या खुले तारों से बिजली ले रहे थे। टीम ने सबूत जुटाकर मौके पर ही नोटिस थमा दिये। समीम खान(₹87,380), जयुल हक(₹38,340), गुलाब साव(₹8,340), शहनाज खातून(₹9,190), जमीला खातून(₹9,190), अरुण कुमार सिंह(₹34,950), सूरज कुमार सिंह(₹43,690), निरंजन(₹87,380), उपेन्द्र(₹43,690), अखिलेश सिंह(₹43,690), अजय सिंह(₹43,690), सीताराम सिंह(₹87,380), विक्रम सिंह(₹8,740), आनंद सिंह(₹43,690), अजीत कुमार(₹ 34,950) और प्रभु नारायण सिंह(₹87,380) के नाम शामिल हैं, इन सभी पर भारी जुर्माना लगा है। जुर्माना समय पर नहीं चुकाने वालों पर FIR की चेतावनी दी गई है। बिजली विभाग ने साफ कहा है – अवैध कनेक्शन बंद करें, नहीं तो अगली बार सख्त कार्रवाई तय है। विभाग के इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। कई गांवों में लोग अपनी लाइनें और कनेक्शन जांचते नजर आए। वहीं, जागरूक उपभोक्ताओं ने विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और इसे न्यायोचित ठहराया है।

 इसे भी पढ़ें : जब न्याय की कुर्सियां इंसानियत की चौखट बन गईं…

 इसे भी पढ़ें : DC का फरमान, DTO सड़क पर, जुर्माना ठोंका 6 लाख से ज्यादा…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...