spot_img

जब न्याय की कुर्सियां इंसानियत की चौखट बन गईं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की तपती दोपहर थी, पर न्यायालय परिसर में एक शीतल पुण्य हवा बह रही थी। यह हवा थी सेवा की, समर्पण की और इंसानियत की, क्योंकि उसी न्याय मंदिर के आंगन में जल उठी थी एक दीया, रक्तदान-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर का। दीप प्रज्वलन की ज्योति में जब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार का हाथ लगा तब एक-एक कर न्यायिक पदाधिकारियों की पंक्ति रक्त बहने को तैयार बांहें आगे बढ़ीं, ये रक्त आत्मा की गहराई से बह रहा था, यह रक्त किसी अनजान की सांसों को लौटाने निकला था। न्यायाधीश दिनेश कुमार हों, अवर न्यायिक दण्डाधिकारी कुमार विपुल हों, या वो गुमनाम से न्यायालय कर्मी – संजय, अभिषेक, बिरन या अमर… ये नाम उस पल नायक बन गये थे। इनकी रगों से बहते रक्त में एक नवजीवन की लौ थी।

सचिव निभा रंजना लकड़ा ने जब थैलीसीमिया और सिकल सेल के मरीजों की पीड़ा को शब्द दिये, तो एक लम्हे को सबकी आंखों में नमी तैर गई। उन्होंने समझाया कि एक यूनिट रक्त किसी के लिये “एक और जन्म” हो सकता है। इस पावन बेला की खास बात यह रही कि कैदियों के जीवन में भी मानवीय उजास की एक किरण डाली गई। निभा रंजना लकड़ा ने गढ़वा कारा का निरीक्षण कर कैदियों के हालात, स्वास्थ्य और अधिकारों की जानकारी दी। वह लम्हा शायद सबसे भावुक था, जब एक कैदी की आंखों से अनजाने में आंसू बह निकले, शायद पहली बार उसने महसूस किया होगा कि न्याय का चेहरा कठोर नहीं, करुणामय भी हो सकता है। गढ़वा के इतिहास में यह दिन एक मिसाल बन कर दर्ज हो गया, जब न्याय की कुर्सियां इंसानियत की चौखट बन गईं, और जहां दीवारों के बीच उग आया एक उम्मीद का गुलाब।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...