Bihar : बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को भी एक ही दर पर बिजली मिलेगी। पहले की तरह अलग-अलग स्लैब का झंझट खत्म हो गया। 125 यूनिट से ज्यादा खपत पर अब 1.53 रुपये प्रति यूनिट की बचत होगी। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। बिजली कंपनियों ने 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने साफ कहा कि “कंपनी मुनाफे में है, जनता पर बोझ नहीं डालेंगे” ग्रामीण व्यवसायिक उपभोक्ता 42 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली हो गई। शहरी व्यवसायिक उपभोक्ता 1.20 रुपये प्रति यूनिट की राहत मिली। इससे करीब 27 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। बिजली कैसे सस्ती हुई, इसे इस तरह समझे, अगर पटना का कोई परिवार 225 यूनिट बिजली जलाता है, 125 यूनिट मुफ्त के बाद 100 यूनिट पर 153 रुपये की सीधी बचत होगी। अगर खपत 300 यूनिट है तो महीने में करीब 268 रुपये तक बचत होगी। यानी अब पंखा, कूलर या एसी चलाने से पहले मन नहीं कांपेगा। पहले 1–100 यूनिट: 4.12 रुपये एवं 100+ यूनिट: 5.52 रुपये के हिसाब से बिल आता था। अब एक ही दर हो गई, कोई दूसरा स्लैब नहीं रखा गया। बिहार के शहरों में जहां बिजली का इस्तेमाल ज्यादा होता है, वहां ये फैसला किसी राहत भरी बारिश से कम नहीं। अब हर घर में रोशनी सिर्फ बल्ब से नहीं, सस्ती बिजली की उम्मीद से भी जगमगायेगी।
इसे भी पढ़ें : आगामी त्योहारों को लेकर गढ़वा में सख्ती, इन पर रहेगी रोक










