महुआ के जंगल में एक बुजुर्ग मा’रा गया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के एक जंगल में महुआ चुनने गये एक बुजुर्ग राजदेव पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांकी थाना क्षेत्र के माड़न पंचायत के केरकी गांव के जंगल में बुजुर्ग की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। मारे गये राजदेव पासवान केरकी गांव के रहनेवाले थे। खबर है कि आज राजदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ जंगल में महुआ चुनने गये थे। जंगल के अलग-अलग हिस्सों में दोनों महुआ बीन रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर पत्नी घबराकर उस दिशा में दौड़ी। वहां पहुंची तो देखा कि राजदेव पासवान जमीन पर मृत पड़े हैं। इस दिल दहला देने वाले दृश्य को देखकर वह चिल्लाने लगी। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी जंगल की ओर दौड़ पड़े। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...