चक्रधरपुर : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने दामाद के घर जा रहा था। रास्ते में बाइक खराब हो गई। बारिश हो रही थी और रात भी हो गई। करीब डेढ़ बजे रात वह पेट्राेल पंप के पास पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ड्राइवर हाइव को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक और हाइवा को जब्त कर लिया। यह घटना चक्रधरपुर पोटका की है। मृतक की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत कुमारडूगी प्रखंड के इठोरा गांव निवासी 50 साल के राजाराम दास के रूप में की गई है।
Read More :बिहार में लॉकडाउन खत्म, जानिये क्या है नई गाइडलाइन
Read More :ससुर ने 80 हजार रुपये में किया बहू का सौदा, सुनते ही बेटा ने किया ये…








