ससुर ने 80 हजार रुपये में किया बहू का सौदा, सुनते ही बेटा ने किया ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में रिश्‍तों को विकृत करने वाला मामला प्रकाश में आया है। समाज में ससुर को बहू के पिता का दर्जा दिया जाता है। उसी ससुर ने अपनी बेटी समान बहू का धन के लालच में आकर 80 हजार में सौदा कर लिया। बेटे को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसके होश उड़ गए। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बाराबंकी के रामनगर तहसील में मल्लापुर गांव का है।

Read More :मांग को लेकर उग्र हुए मजदूर, साइडिंग में काम कराया ठप

असम की बेटी से प्रेम विवाह किया था यूपी के लड़ने ने

जानकारी के अनुसार, चंद्रराम वर्मा के बेटे प्रिंस की शादी 2019 में असम की रहने वाली लड़की के साथ हुआ था। प्रिंस की लव मैरिज थी, वह ऑनलाइन एप के माध्यम से इस लड़की से पहली बार मिला था। शादी के बाद दोनों खुशहाली से जीवन बिता रहे थे। बताया गया है कि प्रिंस अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहने के लिए चला गया, यहां पर वह टैक्सी चलाने का काम करता था।

गुजरात के युवक से बहू को बेचने की साजिश

प्रिंस के पिता चंद्रराम ने अपने बेटे प्रिंस की पत्नी को 80 हज़ार में बेचने की साजिश रच डाली। उसने प्रिंस की पत्नी को 4 जून को घर बुला लिया और उधर साजिश के तहत रामू गौतम ने गुजरात के युवक साहिल और उनके परिजनों को बाराबंकी बुला लिया, जिसके बाद पूरा सौदा तय हो गया।

Read More :डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े बाराती-शराती, बिना दुल्‍हन के लौटा दूल्‍हा, फिर हुआ ये…

बेटे ने बाप के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत

जब प्रिंस को अपने जीजा से इस बारे में जानकारी मिली, तो वह पांच जून को घर वापस आ गया। घर पर न तो पत्नी थी और नाहीं उसके पिता का कोई अता-पता था। इसके बाद उसने पिता के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

शादी करने आए 8 लोगों को पुलिस टीम ने दबोचा

एडिशनल एसपी अवधेश सिंह के निर्देश पर हरकत में आई महिला थाना प्रभारी शकुंतला उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर से महिला को बरामद कर शादी करने आए युवक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More :मांग को लेकर उग्र हुए मजदूर, साइडिंग में काम कराया ठप

एसपी ने कहा, मानव तस्‍करी का मामला

महिला को उसके ससुर ने यह कहकर आरोपितों के साथ भेजा था कि वे लोग उसे गाजियाबाद में पति प्रिंस के पास छोड़ देंगे। एएसपी अवधेश सिंह ने बताया कि मामला मानव तस्करी का है। इसमें फरार चंद्रराम व रामू गौतम की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...