spot_img

भैया-भाभी के घर से छोटी बहन को जबरन उठा ले गई बड़ी बहना, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दो बच्चे के पिता प्रमोद जब अपनी पत्नी की ”लीला” जाना तो वो भक रह गया। उसने पत्नी से कहा, यह ठीक नहीं, जमाना जानेगा, तब उसे खूब कोसेगा, जगहंसाई खूब होगी। इसका असर उसके दोनों बच्चों पर भी पड़ेगा। मान जाओ, तोड़ लो, उससे सारा नाता। कितना खुशहाल था अपना घर संसार, पर तेरी इस गलती को जान लोग भूल जायेंगे तुम कितनी अच्छी थी। पत्नी शुक्ला पर भूत सवार हो गया था। वो किसी भी हालत में अपनी छोटी ननद से जुदा नहीं होना चाहती थी। जब दोनों को अलग करने की कोशिश भर हुई तो पत्नी शुक्ला खुद को मिटा लेने की बात करने लगी। भाभी-ननद के प्यार के कारण पति प्रमोद भी कुछ नहीं बोल सका। शुक्ला को अपनी छोटी ननद सोनी से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों चुपके-चुपके शादी तक कर ली। दोनों की रजामंदी के आगे पति भी झुक गया और कुछ बोल ना सका। ऐतबार का खून होते ही उसने एतराज करना भी छोड़ दिया। सोनी की हरकत और हसरतें की जानकारी जब उसकी बड़ी बहन उषा को हुई तो वो बिदक गई। पूरे लाव-लश्कर के साथ अपने भाभी के घर पहुंची उषा अपनी छोटी बहन सोनी को उठा कर ले गई। अब भाभी शुक्ला अपनी पत्नी का किडनेप कर लेने का कंप्लेन लेकर थाना पहुंच गई। थाना वाले भी चकरा गये। पुलिस की रटी-रटाई जवाब आई, पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। भाभी और ननद के अजब प्यार की गजब कहानी रोसरा थाना क्षेत्र के एक गांव से उछलकर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में शुक्ला देवी की शादी पूरे रीति-रिवाज से प्रमोद के साथ हुई थी। शादी के बाद से प्रमोद और शुक्ला की जिंदगी बेहद खुशहाल बीत रही थी। दोनों से दो बच्चे भी हुये। अचानक ये बातें सामने आई कि शुक्ला को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया है। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली है। वहीं करीब चार-पांच माह पहले दोनों ने चुपके से शादी भी कर ली है। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। ये बातें जब शुक्ला का पति प्रमोद जाना तो वह भी कोई एतराज नहीं कर सका। भाभी-ननद की इस प्रेम कहानी के बारे में अब जितनी जुबां उतनी तरह की बातें होने लगी है।

इसे भी पढ़ें : Nikki Murder Case: खूनी दूल्हे के ”का*तिल बाराती,” माथा ठनक गया पुलिस का, देखें….

इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : बढ़ सकती है ठंड! कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना

इसे भी पढ़ें : CM ने पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, भव्य शिव बारात को किया विदा

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची निकली शिव की बारात, हर कोई झूम उठा… देखें

इसे भी पढ़ें : रिश्ते में खटास क्या आई, सलटा दिया बीवी को… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...