spot_img

YBN यूनिवर्सिटी में आठ दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस शुरू, विशेषज्ञों ने रखी राय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड के प्रसिद्ध निजी विश्वविद्यालयों में से एक YBN यूनिवर्सिटी में 8 दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस 9 दिसंबर को शुरू हो गया। यह 16 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर विद्वत जनों, शिक्षाविदों और शोधार्थीयों का साक्षी बना।

अनुसंधान और नवाचार को प्राथमिकता

कार्यक्रम के उद्‌घाटन संबोधन में विश्वविद्यालय कुलपति (प्रभार) प्रो० डॉ एसपी यादव ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सापेक्ष में बहुआयामी प्रयास के तहत अनुसंधान एवं नवाचार को प्राथमिकता देने की बात रखी। इस कान्फ्रेंस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि के रूप में आईआईआईटी रांची से प्रो. गोपाल पाठक, निदेशक डॉ. विष्णु प्रिये , बिहार राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन प्रो. अशोक कुमार घोष, डॉ. अरुण कुमार जैसे अनुभवी लोगों ने अपने अपने विचार रखे। मौके पर प्रो. अशोक कुमार घोष ने पर्यावरण संबंधी विभिन्न समस्याओ एवं समाधानों पर अपना बहुमूल्य व्याख्यान तथा शोध अनुभवों को साझा किया।

इन्होंने अपने अनुभव को किया साझा

मुख्य अतिथि प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, कुलपति  एसपपीएमयू के साथ डॉ. अशोक कुमार घोष, चेयरमैन बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, , प्रो. डॉक्टर अरुण कुमार वर्मा आईसीएफएआई दीमापुर, डॉ. प्रमोद कुमार नायक कुलपति एआईएसईसीटी हजारीबाग, डॉ. आरएनएस यादव ग्रुप डायरेक्टर मिलेनियम ग्रुप, प्रो. एमएस वर्ड, एक्स प्रो. रिम्स, डॉ.अरुण कुमार, एमसीएस पटना, डॉ. एमडी अली, साइंटिस्ट एमसीएस पटना, प्रो.गोपाल पाठक, कुलपति एसबीयू रांची, डॉ. विष्णु प्रिया, डायरेक्टर आईआईआईटी, डॉ. दीपक कुमार, डायरेक्टर मुंशी भून सी बायोसाइंस, रांची, डॉ. अरविंद लाल, असिस्टेंट प्रो. केमिस्ट्री सीयूजी, डॉ. डीएन तिवारी, प्रेसिडेंट आरोग्य भारती, झारखंड, डॉ. मयंक मुरारी, उषा मार्टिन, रांची, डॉ. घनश्याम दास एसोसिएट डीन  एनआई ऑफ एडवांस मैनेजमेंट, रांची, प्रो. दिवाकर गोली, आरजीयूएचएस कर्नाटक ने अपने बहुमूल्य व्याख्यान तथा शोध अनुभवों को साझा किया।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर

रिसर्च इनोवेशन एवं सतत वृद्धि को साकार करते हुए प्रो. एसपी सिंह भूतपूर्व कुलपति ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय की ओर से पीएचडी शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया। शोधार्थियों के तरफ से ओरल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति की गई तथा सर्व प्रेषक वक्ता एवं पोस्टर निर्माता को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कान्फ्रेंस के प्रथम दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

जर्नल में प्रकाशित होंगे शोधपत्र

इस अवसर पर कंफ्रेंस संचालक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ. आशिष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ० दीपक कुमार, प्रबंधन समिती, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कान्फ्रेस संयोजक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस कान्फ्रेंस के वैसे प्रतिभागी जो अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर रहे हैं, उनका शोध आलेख आईएसएसएन युक्त जर्नल में प्रकाशित होगा। साथ ही हर प्रतिभागी को बारकोड युक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। मौके पर वाईबीएन विश्वविद्यालय के चांसलर बैद्यनाथ यादव , चेयरमैन रामजी यादव ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार , कुलपति प्रोफेसर डॉ.एसपी यादव ,कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. श्रीरमन दुबे ,उप कुलसचिव संजय तिवारी  के अलवा सभी संकायों के डीन एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bokaro News : बरातियों के पटाखों से निकली चिंगारी ने क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : कंबल ओढ़ा शख्स निकला बड़का उग्रवादी, सुनें क्या बोले SP…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...