spot_img

रोशनी से भरी ईद, गूंज उठी इंसानियत की सबसे मधुर धुन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के मिसाइल नेत्रहीन विद्यालय परिसर में मंगलवार को इंसानियत की रौशनी से जगमगाने वाला एक अनुठा नजारा दिखा। लोक सेवा समिति द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में न जात-पात की दीवार थी, न धर्म का बंधन। हर कोई बस एक-दूसरे के गले लगकर यह अहसास कर रहा था कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती, और अपनापन कभी आंखों से नहीं, दिल से महसूस किया जाता है।

नेत्रहीन बच्चों ने जब स्वागत गीत गाया तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। किसी ने तबला बजाया, किसी ने हारमोनियम पर उंगलियां थिरकाईं, और माहौल में गूंज उठी इंसानियत की सबसे मधुर धुन। जैसे ही कुर्ता-पाजामा, मिठाई और सेवइयां वितरित की गईं, एक मुस्कान ऐसी खिली कि उजाला भी फीका पड़ जाये। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा, “पच्चीस साल से इस ईद मिलन को मना रहे हैं, लेकिन हर साल दिल पहले से ज्यादा खुश और आत्मा पहले से ज्यादा संतुष्ट महसूस करती है।” यहां यह संदेश झलका कि जब दिलों में मोहब्बत हो, तो आंखों का अंधेरा भी रोशन हो उठता है। विशिष्ट अतिथि अजय कुकरेती और प्रदीप जी के साथ प्रो. हरबिंदर बीर सिंह, राजकुमार नागवंशी, मोहम्मद मीर, अनस बिन नौशाद समेत कई गणमान्य लोग इस समारोह का हिस्सा बने।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...