spot_img

घने कोहरे का असर, कई ट्रेनें तीन महीने तक रद्द, कुछ के…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सर्दियों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुये भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिये एहतियाती कदम उठाये हैं। समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के साप्ताहिक परिचालन में भी कटौती की गई है। मंडल के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने मीडिया को बताया कि कोहरे के दौरान रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुये यह व्यवस्था की गई है। इससे प्रयागराज, अंबाला, अमृतसर और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

प्रयागराज और अंबाला रूट की ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के निर्णय के अनुसार, गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक रद्द रहेंगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक नहीं चलेगी। इसकी वापसी सेवा 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी। कोहरे के कारण गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी। वहीं, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी। इसकी वापसी सेवा 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी।

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के फेरों में कटौती

कुछ ट्रेनों को पूरी अवधि के लिये रद्द करने के बजाय उनके निर्धारित साप्ताहिक फेरों में कटौती की गई है। गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की पुष्टि कर लें। रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा या आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनायें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने या परिचालन में बदलाव के कारण परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें :

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...