spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, यहां होगा अंतिम संस्कार… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की धरती आज गमगीन है… शनिवार की सुबह करीब दस बजे, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। सलामी की गूंज और आंखों में आंसुओं के बीच, उन्हें सीधे झारखंड विधानसभा ले जाया गया, जहां जनप्रतिनिधि और आमजन अंतिम दर्शन करेंगे।

फिर उनका अंतिम सफ़र घाटशिला की ओर बढ़ेगा। मऊभंडार में लोग ताम्र प्रतिभा मंच पर श्रद्धांजलि देंगे, JMM कार्यालय पर नमन होगा और माझी परगना महाल का झंडा उनके सम्मान में लहरायेगा। शाम साढ़े चार बजे, पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

मंत्री रामदास सोरेन का सफर अचानक थम गया। बीते 2 अगस्त को एक मामूली फिसलन ने उन्हें दिल्ली के  अपोलो अस्पताल तक पहुंचा दिया। गंभीर चोट से जूझते हुये, आखिरकार उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।आज कोल्हान से संथाल तक शोक की लहर है। उनका जाना सिर्फ़ राजनीति का नहीं, बल्कि समाज का भी अपूरणीय नुकसान है। हर आंख कह रही है—“रामदास सोरेन, आपकी याद हमेशा जिंदा रहेगी…”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...