spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BYJU’S CEO के ठिकाने पर ED की रेड, देखें क्या मिला

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : BYJU’S CEO के ठिकाने पर ED ने ताबड़तोड़ रेड मारी। ED की तरफ से बताया गया क‍ि शनिवार को एजुकेशन टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर की बड़ी कंपनी BYJU’S के CEO रवींद्रन बायजू के बेंगलुरु स्थित ऑफ‍िस और रेज‍िडेंश‍ियल परिसर पर छापे मारे और वहां से ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज और डिजीटल डाटा जब्त किया। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत तीन परिसरों (दो कारोबारी और एक रिहायशी ठ‍िकाने) पर रेड मारे गए।

छापेमारी की कार्रवाई बायजू रवींद्रन और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर की गई। ईडी ने बताया क‍ि उसने विभिन्‍न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजीटल डाटा जब्त किए हैं।  यह कार्रवाई कुछ लोगों से मिली ‘विभिन्न शिकायतों’ के आधार पर की गई। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि रवींद्रन बायजू को ‘कई’ समन भेजे गए, लेकिन वह ‘बचते रहे और कभी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।’ तलाशी में पाया गया क‍ि रवींद्रन बायजू की कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ को 2011 से 2023 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के तहत करीब 28,000 करोड़ रुपये मिले। एजेंसी ने कहा, ‘कंपनी ने भी इस अवधि के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नाम पर विभिन्न विदेशी प्राधिकारों को करीब 9,754 करोड़ रुपये भेजे। ’

बायजूस ने बयान जारी कर कहा

‘हम अधिकारियों के साथ पूरी तरह से पारदर्शी रहे हैं और उन्हें उनके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी प्रदान की है।  हमारे पास अपनी सत्यनिष्ठा के अलावा कुछ और नहीं है। हम अनुपालन और नैतिकता के उच्चतम मानकों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ने बयान में कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे कि उनके पास आवश्यक सभी जानकारी हो और हमें विश्वास है कि इस मामले को समय पर और संतोषजनक तरीके से सुलझा लिया जाएगा। हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि बायजूस में हमेशा की तरह कारोबार हो रहा है। हम छात्रों के सीखने और उनके भविष्य के लिए तैयारी करने के तरीके को बदलने के अपने मिशन पर केंद्रित हैं।

इसे भी पढ़ें : गैस टैंकर में भयानक ब्लास्ट, उड़े चिथड़े…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…

इसे भी पढ़ें : RMC की महिला कर्मचारी पर कैंची से हमला…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एयर एम्बुलेंस की हुई शुरुआत, कैसे होगी बुकिंग, जानें यहां

इसे भी पढ़ें :धनबाद रेलवे स्टेशन पर अचानक मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें :आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सड़कों पर उतरे लोग

इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, उड़ गये चिथड़े…

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...