spot_img

यस बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर राणा कपूर को ED ने गिरफ्तार किया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क‍ : यस बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। राणा कपूर को बुधवार को ईडी ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 30 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

राणा कपूर को एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एचडीआईएल और मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Delhi में बवाल का प्रभाव : दो किसान संगठन आंदोलन से हुए अलग

राणा कपूर अभी नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। ईडी ने पिछले साल मार्च में कपूर को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ कॉरपोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ी मामले में सीबीआई भी जांच कर रही है।  पीएमसी बैंक मामले में मुख्यतौर पर रियल्टी फर्म हाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन आरोपी हैं। इनपर पीएमसी बैंक से करीब 6,500 करोड़ रुपये का लोन लेकर डकार जाने का आरोप है।

इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर को जमानत देने से सोमवार को इनकार कर दिया था। ईडी डीएचएफएल से संबंद्ध कंपनी से कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये हासिल करने के मामले में कपूर, उनकी पत्नी और उनकी तीन बेटियों के खिलाफ जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सक्रिय माओवादी सदस्य नाजीर मुंडा गिरफ्तार, पोस्टर-मोबाइल जब्त

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।