Kohramlive : बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले चुनाव आयोग(EC) ने फालता के BDO सौरव हाजरा को सस्पेंड कर दिया। BDO पर IPS अजय पाल शर्मा के साथ सहयोग न करने का इल्जाम है, वहीं, पक्षपातपूर्ण रवैये की शिकायत भी सामने आई थी। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि चुनाव में कोई ढिलाई नहीं चलेगी। गौरतलब है कि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के इलाके में बवाल होने के बाद कुछ लोग वोटर ID जमा करवा रहे थे और मतदाताओं को डरा रहे थे। इस बात की शिकायत मिलते ही IPS अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद कैमरे में कैद हुआ “सिंघम स्टाइल” एक्शन।
EC ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिंघम’ स्टाईल में IPS अजय पाल शर्मा ने चेतावनी दी कि किसी को डराने-धमकाने नहीं देंगे। यूपी में ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर यह अफसर अब बंगाल में भी चर्चा में हैं। चुनाव आयोग ने इन्हें 95 पर्यवेक्षकों में तैनात किया है। वहीं, जहांगीर खान ने ‘पुष्पा’ और ‘सिंघम’ का जिक्र करते हुये इल्जाम लगाया कि “बीजेपी के पुलिस अफसर मतदाताओं को डरा रहे हैं।”
इसे भी पढ़े : Gold : सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें बड़े शहरों के दाम…
इसे भी पढ़े : Dhanbad : 54 पुलिसकर्मियों की “घर वापसी”, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश…
कल यानी 29 अप्रैल को दूसरी चरण की वोटिंग है। 7 जिलों की 142 सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये हैं। 142 सीटों पर कुल मतदाता 3.21 करोड़ से ज्यादा हैं। इसमें पुरूष 1.64 करोड़+ एवं महिला 1.57 करोड़+ है। वहीं, प्रत्याशी की संख्या 1448 है।








