Kohramlive : ठंड के इस मौसम में पपीता खाना बेहद फायदेमंद है। पपीता की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे सर्दियों में भी खा सकते हैं। इसके खाने से शरीर गर्म रहेगा। पपीता को लिवर, किडनी और आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, यह भी कहा जाता है कि यह शरीर डिटॉक्स करने का काम करता है। इसे खाने से कई परेशानी चुटकी में दूर हो जाती है। अस्थमा के रोगियों के लिये यह बहुत फायदा वाला फल है।
जानकारों का कहना है कि सीने में जलन, अपच, धुंआ डगार, एसिड रिफ्लक्स, पेट में अल्सर जैसी कई बीमारियों के इलाज में पपीता बहुत फायदा करता है। पपीता में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। पपीते में प्रोटीन, पेपन नाम की खास चीज होती है, जो सुपर एंजाइम की तरह काम करता है। यह एसिडिटी, कब्ज, आंतों से जुड़ी दिक्कत को भी पपीता तुरंत ठीक करता है। पपीता खूब खाने पर इससे फेफड़ों की सूजन तक ठीक हो जाती है। वहीं, पपीता हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। रूमेटॉइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में भी काफी मददगार है। पपीता में पाये जाने वाले एंजाइमों को काइमोपैपेन कहा जाता है। यह हड्डी को मजबूत बनाने का काम करती है।
इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें
इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : एक साथ धधक उठी पटाखे की कई दुकानें, 15 गाड़ियां भी खाक
इसे भी पढ़ें : ईशान किशन की छुट्टी, भरत और जुरेल को मिली जगह






