Kohramlive : गर्मी(Summer) की तेज धूप, सूखी हवायें और पानी की कमी, इन सबके बीच आपके घर के पौधे चुपचाप संघर्ष करते हैं। लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सही देखभाल से आपका गार्डन इस मौसम में भी हरा-भरा रह सकता है। गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूखती है, इसलिये दिन में 2 बार (सुबह-शाम) पानी देना बेहतर है। ध्यान रखें कि दोपहर में पानी न दें, सुबह या शाम को ही पानी दें। इससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
मल्चिंग—मिट्टी की ढाल
जड़ों के आसपास सूखे पत्ते, घास या नारियल छिलका बिछायें, इसका फायदा यह होगा कि मिट्टी में नमी बनी रहती है। जड़ों को सीधी गर्मी से बचाव हो सकते हैं। आसान भाषा में, मल्चिंग मतलब मिट्टी को ढककर उसकी “ठंडक” बचाना। वहीं, नाजुक पौधों को शेड में रखें। शेड नेट या छायादार जगह सबसे बेहतर है। घर के अंदर वाले पौधे खिड़की से दूर रखें एवं पर्दों का इस्तेमाल करें। गर्मी में केमिकल फर्टिलाइजर कम इस्तेमाल करें। इसके बजाय वर्मीकम्पोस्ट एवं किचन वेस्ट से बनी खाद बेहतर मानी गई है। इससे पौधों को धीरे-धीरे पोषण मिलता है।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने पहले मांगी माफी, फिर दी बड़ी सौगात… जानें
इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, चौंकाने वाले आंकड़े…
गर्मियों (Summer) में छंटाई से बढ़ेगी नई जान
सूखी पत्तियां और टहनियां हटायें, इससे नई ग्रोथ तेज होगी। वहीं, हवा का प्रवाह बेहतर होगा। पौधा ज्यादा हेल्दी रहेगा। प्लास्टिक की जगह मिट्टी के गमले ज्यादा बेहतर है। गमलों को सफेद रंग करने से गर्मी कम लगती है। ऊपर से पानी का हल्का छिड़काव करें, पौधों को ठंडक देता है। गर्मी में पौधों की देखभाल मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। बस थोड़ा ध्यान, थोड़ा समय और आपका गार्डन भी इस तपती गर्मी में ठंडी हरियाली की मिसाल बन सकता है।
इसे भी पढ़ें : Nitish Kumar ने CM पद से दिया इस्तीफा, नये CM…
इसे भी पढ़ें : Donald Trump : होर्मुज में 158 जहाज तबाह: ट्रंप बोले, कोई भी नजर आया तो उड़ा देंगे…










