Ranchi : झारखंड में इस बार 11वीं के नतीजों ने कमाल कर दिया। JAC ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किया और आंकड़े चौंकाने वाले रहे—कुल 99.12% छात्र प्रोन्नत हुये।3.61 लाख में से 3.55 लाख से ज्यादा छात्रों को अगली कक्षा में भेजा गया। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट और बेहतर रहा, जिसने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संकेत दे दिये हैं। रांची स्थित मुख्यालय में रिजल्ट जारी करते हुये अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के योगदान को इसका श्रेय दिया।
JAC अगले सप्ताह जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट
साथ ही कम अंक लाने वाले छात्रों को भी हौसला बनाये रखने की सलाह दी। अब नजर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर है, जो अगले हफ्ते आने की उम्मीद है। वहीं 8वीं और नौवीं का रिजल्ट भी इसी सप्ताह आ सकता है।
इसे भी पढ़ें : Nitish Kumar ने CM पद से दिया इस्तीफा, नये CM…
इसे भी पढ़ें : Donald Trump : होर्मुज में 158 जहाज तबाह: ट्रंप बोले, कोई भी नजर आया तो उड़ा देंगे…










