spot_img

म्यांमार में फिर कांपी धरती, काल के गाल में समा गये 10 हजार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शनिवार दोपहर 3:30 बजे म्यांमार की धरती फिर थर्रा उठी। रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता के इस झटके ने दहशत और बढ़ा दी। बीते 48 घंटों में 5.0 से ज्यादा तीव्रता के तीन बड़े भूकंप आ चुके हैं, जिससे पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। बीते शुक्रवार सुबह 11.50 बजे आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने म्यांमार में भारी तबाही मचाई। USGS (यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे) ने अंदेशा जताया है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से भी ज्यादा हो सकती है। इस भीषण भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किये गये। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अबतक 1,002 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 2,400 से ज्यादा लोग घायल हैं। बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मंजिला इमारत ढही, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि म्यांमार और थाईलैंड में पिछले 200 वर्षों में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। तबाही इतनी भीषण है कि म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है। इस बीच भारत संकटमोचक बन कर सामने आया है। म्यांमार की इस विपदा में भारत ने “ऑपरेशन ब्रह्मा” के तहत मदद का हाथ बढ़ाया है। यूपी के आगरा से 118 मेडिकल स्टाफ म्यांमार भेजे जायेंगे। भारतीय नौसेना के दो जहाज राहत सामग्री के साथ रवाना हो गये हैं। दो और जहाज जल्द भेजे जायेंगे। म्यांमार में मौजूद भारतीय राजदूत बचाव कार्यों के समन्वय में लगे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में सबसे पहले मदद करना भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा है।”

इसे भी पढ़ें :एक्स्ट्रा चर्बी घटाने वास्ते चुटकी भर ये काफी…

इसे भी पढ़ें :शरीर में झुनझुनी या कोई हिस्सा सुन्न हो जाये, यह कोई इत्तेफाक नहीं… जानें

इसे भी पढ़ें :पानी से दिमाग की बत्ती जलती है, सुबह का पहला घूंट है सबसे खास… जानें

इसे भी पढ़ें :प्रेगनेंसी के दौरान वर्किंग वुमन को किन बातों का गौर करना चाहिये… जानें

इसे भी पढ़ें :पपीता खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

इसे भी पढ़ें :पीले दांतों को चमका देंगे ये नुस्खे…

 

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।