Kohramlive : शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी घटाने को लेकर कलौंजी का पानी सेहत के लिये रामबाण है। हर रोज कलौंजी का पानी पीने से बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है और इससे वेट लॉस भी होता है। इससे बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है, वहीं इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है। कलौंजी के पानी को गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है, इसलिए यह शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। गुनगुने पानी में चुटकी भर कलौंजी मिलाकर पीना बेहतर माना गया है।



