- उत्तरप्रदेश में बिजनौर के नहटौर सब्जी मंडी की घटना
UP : कहा गया है कि लालच बुरी बला। मन में बेईमानी आ जाए तो कर्तव्य की जैसी की तैसी। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सेब की पेटी चुराता हुआ दिखाई दे रहा है। चोरी की घटना को रोकने के लिए रात के समय उसे तैनात किया गया था। लेकिन वही पुलिसकर्मी सब्जी मंडी की एक दुकान से सेब चोरी करते पाया गया।
Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
घटना बिजनौर के नहटौर सब्जी मंडी की है, जहां पर नहटौर थाने में तैनात सिपाही दिनेश कुमार चाहल की ड्यूटी रात को सब्जी मंडी में लगाई गई थी, ताकि वहां पर कोई चोरी की घटना न हो सके। मजेदार बात यह रही कि जिस पुलिसकर्मी को चोरी की घटना रोकने के लिए तैनात किया गया था, वही सब्जी मंडी की एक दुकान से सेब की पेटी चुराते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
Read More :मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
एसपी ने आरोपी को किया सस्पेंड
फिर इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस अधीक्षक के पास भेजी गई। इसके आधार पर सिपाही की पहचान करते हुए एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने सिपाही दिनेश कुमार चाहल को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच सीओ धामपुर को सौंप दी।

Read More :कोरोना संकट में गरीबों को दो माह का मुफ्त राशन, पीएम मोदी का फैसला






