Kohramlive : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रांची में T20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला गया। T20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत दर्ज की है। T20 सीरीज के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने पहुंचे थे। मैच के दौरान कैमरा जैसे ही धोनी पर गया तो पूरा स्टेडियम धोनी के नाम से गूंज गया। फैंस उनकी एक झलक पाते ही खुशी से झूम उठे। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स अपनी-अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि धोनी इसे कहते हैं। मैच के दौरान धोनी को देखकर पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम से गूंज गया।
MSD + Ranchi = 🤩
When the Ranchi crowd welcomed the legendary @msdhoni in style 😃👌#TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/40FoEDudSv
— BCCI (@BCCI) January 27, 2023
इसे भी पढ़ें :U19 Womens T20 World Cup : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया
इसे भी पढ़ें :Agniveer Navy भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड








