Ranchi : राजधानी रांची के दुर्गा पूजा पंडालों के अंदर और बाहर CCTV कैमरा लगाने को कहा गया है, वहीं पंडाल में CCTV कैमरे के लाइव शो पर जोर दिया गया है। सभी पंडालोंं में पुलिस सादे-लिबास में तैनात रहेगी। लड़कियों और महिलाओं की हिफाजत को लेकर शक्ति कमांडों को तैनात किया जायेगा।
दुर्गा पूजा में सुरक्षा और ट्रैफिक रूट को लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। जिस पंडालों में जो कुछ कमियां और खामियां पाई गई, उसे तुरंत दूर कर लेने का आदेश दिया गया है। हर पूजा पंडाल में एंट्री और एक्जिट गेट अलग-अलग बनाने पर जोर दिया गया है। मेल और फिमेल की एंट्री के गेट भी अलग-अलग बनाने को कहा गया है। इस मसले पर राजधानी रांची में आज पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग हुई। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के तमाम थानेदारों और इंस्पेक्टरों से सुरक्षा को लेकर तैयार ब्लू प्रिंट के बारे में जाना-सुना। मीटिंग में DSP स्तर के अधिकारी भी मौजूद थे। ज्यादा भीड़ खींचने वाले पूजा पंडालों की सुरक्षा पर ज्यादा जोर और गौर करने को कहा गया है।
राजधानी के शहरी क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी DSP स्तर के अधिकारी को दी गई है। वहीं कुछ सेक्टरों में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। पूरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग खुद SSP चंदन कुमार सिन्हा करेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों से निपटने के लिये रांची पुलिस पूरी तरह से तैयार है। वहीं अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में ठंड दे रही दस्तक, कब से गिरेगा पारा… जानें
इसे भी पढ़ें :जागो मां जागो : दुर्गा पूजा पर कोहराम लाइव की विशेष पेशकश
इसे भी पढ़ें : ऐसे सजेगा मां छिन्नमस्तिका मंदिर, गजब का होगा नजारा
इसे भी पढ़ें : साथियों ने मरने के लिये जंगल में छोड़ा, फिर पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बोकारो के पांच लड़के रांची के कोकर में धराये… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इतने ही रनों पर सिमटा पाकिस्तान, अब भारत की बारी…
इसे भी पढ़ें :एक्शन में हजारीबाग SP, पदाधिकारियों को दिये कड़े निर्देश… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :आज के बाद बारिश-अंधड़ से पलटेगा मौसम…जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बढ़ रहा पारा, मौसम विभाग ने क्या कहा… जानें




