लोहरदगा पहुंचे डीजीपी, तैयार की अभियान की रणनीति
लोहरदगा : लोहरदगा में आईइडी ब्लास्ट में सेट -3 के जवान दुलेश्वर परास की शहादत को झारखण्ड पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी नीरज सिन्हा ने आज लोहरदगा पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ सेरेंगदाग थाने में नक्सलियों के खिलाफ आगे के अभियान की रणनीति तैयार की। उन्होंने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गतिविधियां अधिक बढ़ाने के दिशा- निर्देश भी दिये। यहां पहुंचकर उन्होंने साफ कहा कि दुलेश्वर की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। नक्सलियों को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्हें माकूल जवाब दिया जायेगा। इसकी योजना बना ली गयी है।
इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये
उन्होंने कहा कि शहीद जवान दुलेश्वर परास के परिजनों को पूरी मदद दी जायेगी। उनके एक आश्रित को सरकारी नौकरी, 45 लाख रुपये की बीमा राशि, 25 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान, जब तक उनकी नौकरी है, तबतक का वेतन समेत अन्य मदद उनके परिजनों को दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें : अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे












