Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुआं गांव में घर जमाई बने राजू सोरेन ने अपनी पत्नी और नानी सास को मौत के घाट उतार दिया। ये दोहरा हत्या उस खूंटे से किया गया, जिससे कभी मवेशी बांधे जाते थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि 19 साल की सोना मुर्मू और उसकी 70 साल की नानी सोना बास्की के साथ राजू का रिश्ता लंबे समय से तनाव में था। राजू का इल्जाम था कि सास और पत्नी उसे नौकर जैसा काम कराती थीं, हर काम के लिये ताना देती थीं। घर जमाई होते हुये भी वह अपने को दामाद समझता था और यह अपमान उसकी आत्मा को छलनी कर रहा था। उसे यह भी शक था कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं है। शुक्रवार शाम गांव में फुटबॉल मैच देखने के बाद राजू घर लौटा। पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्से में उसने मवेशी बांधने वाला खूंटा उठाया और सोना मुर्मू पर वार कर दिया। पत्नी को बचाने दौड़ी नानी सास को भी उसी खूंटे से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद राजू ने घर में नहा कर खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की और सरसडंगाल की ओर फरार हो गया। डेढ़ साल पहले सोना मुर्मू की शादी दुमका के काठीकुंड के जलुवाडुबा गांव के राजू सोरेन से हुई थी। शादी के बाद बेटी पैदा हुई, लेकिन बेटा न होने से रिश्ते में और दरारें पड़ने लगीं। सोना अक्सर छह माह की बेटी को छोड़कर गांव में चली जाती थी, जिससे राजू का शक और गहरे होते चले गया।
कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











