spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बहू के पेट में पल रहे बच्चे के खराब होने पर निपटा डाला बूढ़ा-बूढ़ी को… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Latehar : गुजरे एक दशक से गोपाल सिंह के घर में जब कभी किसी का तबीयत खराब होती थी तो वह सीधे झाड़-फूंक कराने ओझा सुरेश सिंह के पास चला जाता था। ओझा हर बार उससे यहीं कहता था कि तेरे घर में भूत-प्रेत का साया है। तेरे घर के पश्चिम दिशा में रहनेवाले बूढ़ा-बूढ़ी के चलते घर में ऐसा हो रहा है। करीब 16 दिन पहले गोपाल सिंह की गर्भवती बहू के पेट में पल रहा बच्चा खराब हो गया। बेटा चंदन सिंह फिर से ओझा के पास चला गया। ओझा ने उससे साफ-साफ कहा कि जब तक बूढ़ा-बूढ़ी जिंदा रहेंगे, तेरे घर का कभी भला नहीं हो सकता। यह सब होता रहेगा। दोनों बूढ़ा-बूढ़ी ने कुछ ”कर” दिया है। इसके बाद बाप-बेटे ने बूढ़ा-बूढ़ी का काम तमाम कर देने का मन बना लिया। गोपाल सिंह और उसके बेटे चंदन सिंह ने भयानक इरादा बना लिया कि किसी हालत में बीते 16 जुलाई को दोनों पति-पत्नी की कहानी खत्म कर देनी है। उस रात बाप-बेटे कामयाब नहीं हो सके। दूसरे दिन यानी 17 जुलाई को दोनों को मौका मिल गया। वृद्ध दंपत्ति हड़िया बेचकर वापस अपने घर लौट रहे थे। मौका पाकर कृत सिंह और उसकी पत्नी तुलसीमनी देवी को बड़ी बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में हुई।

इस दोहरे हत्याकांड को सुलझाने की खातिर लातेहार के SP अंजनी अंजन ने एक स्पेशल टीम बनाई। टेक्निकल सेल और खुफिया सूत्र से मिली जानकारी पर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया। इस कांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों ने वृद्ध दंपत्ति की हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। पकड़े गये लोगों में ओझा सुरेश सिंह भी शामिल हैं, जिसके उकसावे पर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। वहीं इस कांड के मुख्य संदेही गुनाहगार गोपाल सिंह और उसके दोनों बेटे चंदन सिंह एवं निरंजन सिंह को भी अरेस्ट कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और एक गुनाहगार के खून से सने कपड़े भी मिल गये। इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस ने मीडिया के सामने किया।

इसे भी पढ़ें : DSP और दारोगा को गोली मा’रने वाला खोल गया यह राज… जानें

इसे भी पढ़ें : भागा-भागा फिर रहा मोस्टवांटेड मारकस चौंकायेगा, जानें कब और कैसे…

इसे भी पढ़ें :

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: